जैलवैल युवा मण्डल, बीकानेर द्वारा विशाल पौधारोपण

जैलवैल युवा मण्डल, बीकानेर द्वारा विशाल पौधारोपण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 जून। जैलवैल युवा मण्डल, बीकानेर द्वारा विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नं. 65, जैलवैल मौहल्ला में श्री करणीमाता मंदिर के सामने से लेकर खरनाड़ा मंदिर तक तथा पुरानी जेल परिसर के चारों तरफ किया गया।
युवा मण्डल के अध्यक्ष गोविन्द राजपुरोहित ने बताया कि मण्डल द्वारा विगत 8 वर्षो से लगातार पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मण्डल द्वारा लगाये गये कुछ पौधे तो अब घने छायादार वृक्षों का रूप ले चुके हैं। इन वृक्षों से राहगीरों के साथ-साथ मौहल्लेवासियों को भी फायदा मिल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर युवा मण्डल के महासचिव योगेन्द्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुस्कान बाई किन्नर तथा उनके साथियों का अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि तथा उनके साथियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा युवा मण्डल के इस प्रयास की काफी सराहना की।

pop ronak

कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण राजपुरोहित, कमल सुथार, बद्रीनारायण, अतीक, कपिल राजपुरोहित, रितेन राजपुरोहित, नरेश चैहान, मनीष राजपुरोहित, रूपेन्द्र शर्मा के साथ-साथ वार्ड पार्षद पारस मारू और करणी माता मंदिर के महिला सत्संग मंडल की भगवती देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी आदि ने पौधारोपण में अपना विशेष योगदान दिया।

युवा मण्डल के कोषाध्यक्ष कमल सुथार ने पधारे हुए सभी अतिथियों तथा कार्यक्रम सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *