प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

कानून संशोधन के 10 माह बाद भी रीको ने जारी नहीं की गाइडलाइन, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने की शीघ्र नीति लागू करने की मांग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 जून। टी. एम. ऑडिटोरियम , गंगाशहर के सभागार में आज अनूठे तरीके से जन्मदिन मनाया गया| बीकानेर के भाजयुमों के कोषाध्यक्ष एवं श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के युवा अध्यक्ष मदन गोपाल सोनी (लावट) ने अपना जन्मदिन स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर मनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज को नशा मुक्त करें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष मनीष लाम्बा ने कहा के प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ– साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। इसके लिए उन्होने समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा भी की साथ ही एसएसआई कम्प्यूटर्स, बीकानेर के सहयोग से समाज की महिलाओं के लिए निशुल्क आरकेसीएल का कोर्स करवाने की भी घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जीके गुरू अमित सोनी ने छात्र -छात्राओं को उत्तम भविष्य चयन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

भाजपा नेता मोहन सुराणा ने बालिका शिक्षा को देश का भविष्य बताया। मदन गोपाल सोनी ने बताया कि यह लगातार दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह है जो उनके जन्मदिन पर मनाया गया। इस समारोह में इस वर्ष की सैकण्डरी तथा सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 77 छात्र –छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सोनी तथा विनय हर्ष ने किया। कार्यक्रम में समय समय पर मास्टर नानू के गीतों ने समा बांधा तो अंत अशोक कुमार सोनी के राष्ट्रगीत से हुआ।

इस अवसर पर वृत्ताधिकारी गंगाशहर शालिनी बजाज, समाज सेवी रामदेव लावट , जुगल किशोर सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, जयकिशन रोड़ा, शिव नारायण मौसूण, राधेश्याम मौसूण, विमला परवाल , रवि कुकरा आदि भी उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *