युवक का अपहरण कर जबरन निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने आरोप

युवक का अपहरण कर जबरन निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने आरोप
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • छोटे भाई ने लव मैरिज की तो बड़े को किडनैप कर पीटा, जान से मारने की धमकी दी

बीकानेर , 20 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसके छोटे भाई ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अब युवक ने मामला दर्ज करवाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रिपोर्ट में बतायागया है कि युवक के छोटे भाई ने पिछले दिनों प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे लड़की के भाई नाराज थे। भाइयों ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए टॉर्चर किया। युवक जैसे तैसे श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार सरदारशहर के रामनगर बास निवासी शीशपाल जाट ने इसी मोहल्ले के चांदरतन स्वामी, मुकेश स्वामी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

निर्वस्त्र कर पेशाब पिलाने का आरोप

पीड़ित युवक शीशपाल ने पुलिस को बताया की वह मांगू सिंह को हिसाब के रुपए देने श्रीडूंगरगढ़ आया था। झंवर बस स्टेण्ड पर उसका इंतजार कर रहा था। शुक्रवार दोपहर में करीब 1.30 से 2 बजे के बीच 2 गाड़ियां वहां आकर रुकी व गाड़ी में से 4-5 जनों ने उतर कर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया।

गाड़ी में सवार दोनों नामजद आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर जान से मरने की धमकी दी। दोनों आरोपियों की बहिन से परिवादी के छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसकी मां-बहन को भी उठा कर ले जाने की धमकी दी।

आरोप है कि मारपीट करते हुए उसके कपड़े उतरवा लिए व नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन शराब व पेशाब पिलाया। आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपए भी छीन लिए व अधमरी हालत में रात 10-11 बजे झंवर बस स्टैण्ड के पास ही फेंक गए। जहां से बदहवास स्थिति में उसे राह चलते लोगो ने पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत 307,189(2), 351 (3) ,126(2),119(1), 115(2),140 (3) मामला दर्ज किया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *