भाजपा MLA पर डॉक्टर की किडनैपिंग-मारपीट का केस

भाजपा MLA पर डॉक्टर की किडनैपिंग-मारपीट का केस
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज थे; विधायक के समर्थन में श्रीगंगानगर का बाजार बंद

श्री गंगानगर , 20 जुलाई। श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी (58) के खिलाफ एक डॉक्टर ने किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विधायक सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज थे। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब एसपी गौरव यादव ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केस करने वाले डॉ. श्याम सुंदर अरोड़ा शहर में होम्योपैथिक क्लिनिक चलाते हैं। डॉक्टर के भाई का दावा है कि उनकी हालत गंभीर है और बठिंडा (पंजाब) के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

pop ronak

इस मामले में अब तक विधायक जयदीप बिहाणी का पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं, विधायक पर मुकदमे से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने आज श्रीगंगानगर का मार्केट बंद रखा और प्रदर्शन किया।

फेसबुक पर कमेंट के बाद विवाद हुआ, क्लिनिक बंद कराई

श्रीगंगानगर शहर के वार्ड 38 की पार्षद बबीता गौड़ के बेटे एडवोकेट अमन गौड़ ने बताया- 16 जून को विधायक का बर्थडे था। इसके तीन-चार दिन बाद डॉ. श्याम सुंदर ने सोशल मीडिया फेसबुक पर विधायक के खिलाफ एक कमेंट किया था। इसमें कहा था कि विधायक होने के बाद भी आपने श्रीगंगानगर के लिए क्या किया। इससे विधायक नाराज हो गए थे।

20 दिन पहले श्याम सुंदर को किडनैप किया गया और बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रामलीला मैदान स्थिति क्लिनिक को बंद करा दिया गया। गौड़ परिवार डॉ. श्याम सुंदर का पड़ोसी है।

डॉक्टर की हालत गंभीर होने का दावा

शहर की विनोबा बस्ती में रहने वाले डॉ. श्याम सुंदर अरोड़ा भाई एडवोकेट कुलभूषण ने बताया कि वे गंभीर रूप से चोटिल हैं। बठिंडा (पंजाब) के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। दूसरा भाई प्रवीण उनके साथ हैं। डॉ. श्याम सुंदर को बुरी तरह पीटा गया था। इस मामले (FIR) से हम बाद में निपटेंगे।

फोन पर प्रवीण से बात की तो उन्होंने बताया – मैं अभी बठिंडा में बड़े भाई डॉ. श्याम सुंदर के साथ हूं। वे गंभीर हैं। डॉक्टर मुझे कॉल कर रहे हैं। मैं ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा।

डॉक्टर श्याम सुंदर के खिलाफ पूरा शहर हो गया है। शहर के भाजपा समर्थित व्यापारी मीटिंग कर रहे हैं। केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में अरोड़ा परिवार डरा हुआ है।

मुकदमा वापस लेने की मांग

संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने बताया- मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी। मैं और अन्य व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे, लेकिन वहां एसएचओ पृथ्वीपाल सिंह नहीं मिले। मुकदमे के खिलाफ एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। गुप्ता ने बताया कि विधायक पर होम्योपैथी संस्थान चलाने वाले डॉक्टर श्याम सुंदर ने केस दर्ज कराया है।

हम जिला प्रशासन द्वारा जो केस दर्ज किया है उसकी निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि मुकदमा वापस लिया जाए। वहीं, संयुक्त व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि ये मामला 1 महीने पुराना है। रातोंरात मुकदमा दर्ज किया गया। झूठे मुकदमे से विधायक की छवि खराब करने की कोशिश की है।

अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे
केस दर्ज होने की चर्चा शुक्रवार देर शाम से ही थी, लेकिन कोतवाली थाना एसएचओ पृथ्वीपाल सिंह न तो थाने में मिले और न ही फोन उठाया। देर रात एसपी ने केस दर्ज होने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

किसी अधिकारी ने फोन अटेंड नहीं किया तो किसी ने मामले की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। इस संबंध में जानकारी के लिए विधायक से संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर ने विधायक के जन्मदिन पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके बाद से विधायक नाराज थे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *