ट्रेलर-टैंकर की भिड़ंत में जिंदा जला ड्राइवर

ट्रेलर-टैंकर की भिड़ंत में जिंदा जला ड्राइवर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • आमने-सामने की टक्कर के बाद केबिन में फंसा, चार दमकलों ने पाया आग पर काबू

जोधपुर, 22 जुलाई। जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र के पास सड़क हादसा सामने आया है। यहां टैंकर और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई। इसके चलते टैंकर में आग लग गई। जिससे टैंकर सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार 12 बजे बाद हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार, खेड़ापा से आगे चटालिया गांव के निकट आमने-सामने से आ रहे टैंकर और ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गई। इसके चलते टैंकर ने आग पकड़ ली। केबिन में फंसने की वजह से चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही आग से जलने की वजह से मौत हो गई।

pop ronak

सूचना मिलने के बाद खेड़ापा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड टीम को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *