प्रोफेसर डॉ. बिनानी का हुआ सम्मान

प्रोफेसर डॉ. बिनानी का हुआ सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 जुलाई। अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक्स प्रिंसिपल,चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी का सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वयोवृद्ध चिकित्सक, साहित्यकार और कवि डॉ. शंकरलाल स्वामी ने प्रोफेसर डॉ. बिनानी को अपने करकमलों से सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने अपने द्वारा लिखित व बहुचर्चित “उदेई’’ नामक पुस्तक सहित उनकी लिखित व प्रकाशित अन्य पुस्तकें भेंट कर प्रोफेसर बिनानी को सम्मानित किया। डॉ.स्वामी ने प्रोफेसर बिनानी का सम्मान करते हुए कहा कि प्रो. बिनानी कविताएं, हाइकु, लघु कथाएं, शोध कार्य,युवाओं के लिए प्रेरक तथा अन्य विविध विषयों पर आलेख आदि लिखकर बीकानेर के शिक्षा-साहित्य जगत की परंपरा को समृद्ध करने का प्रशंसनीय, उल्लेखनीय व अत्यंत महत्ती कार्य कर रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर बिनानी के मार्गदर्शन में दस छात्र-छात्राओं ने विविध विषयों पर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर ली है । इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने कहा कि “उदेई’’ नामक यह पुस्तक लेखक के मन, बुद्धि, विवेक और भावनाओं का चित्रण है । प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने अपना सम्मान किए जाने पर डॉ. शंकरलाल स्वामी का आभार व्यक्त किया ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *