

बीकानेर, 28 नवम्बर । रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा और आरएलजी फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, वृंदावन एन्क्लेव (जयपुर रोड) में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से जरूरतमंद व निवासरत वरिष्ठजनों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए गए, जबकि आरएलजी फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों के लिए राशन और भोजन सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष रोटे सुधीर भार्गव ने अपने पिता स्व. वीरेंद्र कुमार भार्गव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया, वहीं वरिष्ठजन महेंद्र कुमार गुप्ता ने भी अन्य बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया।


रोटे सुधीर भार्गव ने कहा कि माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और दूसरों के जीवन में खुशियां लाना ही मानव जीवन की सार्थकता है। आरएलजी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं जिन्हें भौतिक सुविधाओं के साथ सम्मान, स्नेह और आत्मीयता की भी जरूरत होती है, और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को सेवा कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।



कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक के रूप में रोटे मुकेश बेरवाल, रोटे अनिल बंसल, रोटे शकील अहमद सिद्दीकी, रोटे राकेश सोबती, रोटे डॉ. अंबुज गुप्ता, रोटे डॉ. विनय गर्ग, रोटे डॉ. अनंत शर्मा, विक्रम सिंह और स्नेहा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

