फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत जुम्बा सेशन की कार्यशाला

फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत जुम्बा सेशन की कार्यशाला
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई , 30 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई एव किशोर मंडल द्वारा आयोजित जुम्बा सेशन की कार्यशाला का आयोजन किलपॉक कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। तेयुप चेन्नई अध्यक्ष संदीप मुथा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा जुंबा डांस के जरिए दुनियाभर में वर्कआउट का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।

pop ronak

यह वर्कआउट काफी इंट्रस्टिंग भी है, इससे ना केवल वजन को घटाया जाता है बल्कि इसको करने से बॉडी फ्लैकसिबल भी बनती है, यह वर्कआउट अन्य वर्कआउट से ज्यादा फायदेमंद होती है और जुंबा डांस करने से मसल्स टोन, फैट कम और कैलरी भी बर्न होती है और आगे भी हम इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे।

जुम्बा इंस्ट्रक्टर द्वारा कार्यशाला में सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम मे कुछ वॉर्मअप, मान्य कोर एक्सरसाइज, डांस मूव्स, विभिन्न प्रकार के फिटनेस टिप्स बताकर कार्यक्रम को संपादित करवाया, इस अवसर पर अन्य जैन श्रावक श्राविका , तेयुप एव किशोर मंडल सदस्यों को उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप मंत्री  सुरेश तातेड का सराहनीय श्रम रहा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *