लोकेश शर्मा को प्रदेश कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ओपीएस, चिरंजीवी योजना जैसे मुद्दों को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है- लोकेश श
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन नियुक्त, शशिकांत सेंथिल बने चेयरमैन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा को प्रदेश कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस के वर्ष के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के समुचित प्रबंधन के लिए बनाए गए सेंट्रल वॉर से जुड़ी एक कमेटी का गठन करते हुए इसके चेयरमैन और को-चेयरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कमेटी में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा को को-चेयरमैन के रूप में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा शशिकांत सेंथिल सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं, जबकि लोकेश शर्मा के साथ ही जसवंत गुजर और कैप्टन अरविन्द कुमार को-चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बता दें लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री के ओएसडी होने के साथ ही सीएम गहलोत के बेहद खास सिपहसालाकार भी हैं। इसीलिए वे सोशल मीडिया पर निरंतर सक्रिय रहते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर पलटवार करते रहते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे युवाओं को प्रोत्साहित करने और इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रदेशभर में युवा संवाद की पहल चला रहे हैं। इसके तहत वे अब तक लगभग 30 जिलों में 120 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

वहीं लोकेश शर्मा के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1996 में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2003 से वे निरंतर प्रदेश कांग्रेस में मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता जैसे विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोशल मीडिया मैनेज करने जैसी अहम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं, वहीं 2018 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने में लोकेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजस्थान सरकार पर आए सियासी संकट के समय सरकार बचाने में भी लोकेश शर्मा की अहम भूमिका रही थी। मौजूदा समय में भी वे प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कई विधानसभा सीटों से टिकट के लिए दावेदारी जता चुके हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *