जयकिशन अग्रवाल बने बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के अध्यक्ष

जयकिशन अग्रवाल बने बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के अध्यक्ष
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 अगस्त। बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन की एक आम सभा द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई | उक्त सभा में पुरानी कार्यसमिति को भंग कर एसोसिएसन की नई कार्स्मिति का गठन सर्वसम्मती से किया गया | जिसमें जयकिशन अग्रवाल को सर्वसम्मती से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने अपनी कार्यसमिति का विस्तार करते हुए अशोक गहलोत को सचिव, राजकुमार पचीसिया व रमेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, डूंगरमल प्रजापत को संयुक्त सचिव व परवेश गोयल को कोषाध्यक्ष पर मनोनयन किया गया | साथ ही कार्यसमिति सलाहकार सदस्य के रूप में विजय कुमार थिरानी, रामस्वरूप जाखड़, संजय पेडीवाल, अशोक वासवानी व हिमांशु थिरानी को शामिल किया गया |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

निवर्तमान अध्यक्ष नरसिंहदास मीमानी ने नई कार्यसमिति को बधाई दी | निवर्तमान सचिव राजकुमार पचीसिया ने अपने पूर्व के कार्यकाल के लेखा जोखा का विवरण प्रस्तुत किया | इस अवसर पर मक्खनलाल बजाज, हरिकिशन गहलोत, नवरतन अग्रवाल, गोपीकिशन अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अश्विनी पचीसिया, प्रकाश सोनावत, विमल चांडक, पंकज थिरानी, मुदित बोथरा, अमित गर्ग, शिवशंकर प्रजापत, रामप्रसाद मीमानी, निकुंज लोहिया, गिरिराज मीमानी, प्रमोद गहलोत, चंद्रमोहन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *