जीसीसीआई के हेम शर्मा वाइस प्रीसीडेंट नियुक्त

जीसीसीआई के हेम शर्मा वाइस प्रीसीडेंट नियुक्त
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 अगस्त । राष्ट्रीय स्तरीय संगठन ग्लोबल कान्फीड्रेशन आफ काऊ बेस्ड इंस्टीट्यूट (जीसीसीआई) के हेम शर्मा को दो वर्ष के लिए वाइस प्रीसीडेंट बनाया है। जीसीसीआई के प्रीसीडेंट राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. वल्लभ भाई कथीरिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह संस्थान गो आधारित आर्थिक विकास की दिशा में देशभर में काम कर रही है। पहले शर्मा जीसीसीआई में राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में दो वर्षों से कार्य़ करते रहे हैं। वर्ष 2022 में राजकोट में आयोजित जीसीसीआई के अन्तरराष्ट्रीय एक्सपो में शर्मा की सक्रिय भूमिका रही थी। इस एक्सपो में देशभर से गो आधारित उद्यमिता से जुड़ी संस्थाऐ और गो उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं की सहभगिता रही। गो सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन, गोशालाएं और व्यक्तियों ने शिरकत की। यहां से देश में गो उद्यमिता विकास का नया सैक्टर विकसित करने की दिशा में नए संकल्पों के साथ काम को नई दिशा दी जा रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शर्मा राजस्थान गो सेवा परिषद के अध्यक्ष के रूप में गोपालकों को गोबर गो मूत्र का मूल्य दिलाने, गोबर से खाद और गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर जैविक कृषि को बढावा देने पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में राजस्थान सरकार के आदेश से राजस्थान गो सेवा परिषद ने वैज्ञानिको की कमेटी बनाकर गोबर और गोमूत्र के प्रसंस्कर की विधि विकसित करने, केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों में गो आधारित कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है।

वेटरनरी विवि के साथ एमओयू के तहत बीकानेर जिले के सभी गांवों से दो दो लोगों को खाद प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया। परिषद की ओर से देश में गो उद्यमिता विकास को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भंवर लाल कोठारी स्मृति राष्ट्रीय गो उद्यमिता पुरस्कार शुरू किया है। राजस्थान गो सेवा परिषद के इन कार्यों को राजस्थान सरकार, भारत सरकार के नीति आयोग को भी अवगत करवाया गया।

जीसीसीआई वाइस प्रीसीडेंट के रूप में शर्मा अब जीसीसीआई की व्यूह रचना, कार्य यौजना और नीति निर्धारण में सहयोगी होंगे। जीसीसीआई के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में शामिल होंगे। इससे जीसीसीआई में राजस्थान की प्रभावी भूमिका रहेगी। जीसीसीआई का अगला समिट दिल्ली में प्रस्तवित किया गया है। राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों में जहां गो आधारित उत्पाद बनाए जाते हैं जीसीसीआई की प्रदेश इकाई कार्यरत है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *