कार-बाइक के आमने सामने टक्कर में दो मित्रों की मौत, 2 घायल

कार-बाइक के आमने सामने टक्कर में दो मित्रों की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बाइक सवार 4 दोस्तों को कार ने टक्कर मारी:2 की मौत, 2 घायल; स्टेट हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन से हुआ हादसा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

बीकानेर , 15 सितम्बर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा हुआ है। कल नौरंगदेसर गांव के पास हादसे में तीन जनों ने जान गंवाई, वहीं आज रविवार सुबह सरदारशहर स्टेट हाईवे पर कार-बाइक के आमने सामने टक्कर में दो की मौत हो गई। ये दोनों युवक मित्र थे और मजदूरी के लिए श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रहे थे।

pop ronak

थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया- सरदारशहर स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह एक बाइक पर सवार चार लोगों में से दो की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। यह सड़क हादसा सरदारशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। हादसे में घायल दो युवकों को बीकानेर पीबीएम रेफर किया गया है। दुर्घटना में जैतासर निवासी खींयाराम मेघवाल के दो पुत्र सहीराम व रामप्रताप मेघवाल मोटरसाइकिल से श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। दोनों युवक पेशे से ड्राइवर है।

जब ये लोग श्रीडूंगरगढ़ से थोड़ी दूरी पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो सामने से एक हरियाणा नंबर की कार आई। इस गाड़ी से आमने सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार सहीराम की मौत हो गई। रामप्रताप को गंभीर घायलवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इस बाइक पर दो युवक सीताराम पुत्र जगदीश मेघवाल व गोमदराम पुत्र बुधाराम नायक भी सवार थे। दोनों मजदूर है और मजदूरी के लिए श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। जिसमें से गोमदराम ने यहां उपजिला अस्पताल के दम तोड़ दिया। दूसरे मजदूर सीताराम को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर किया गया है। जैतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *