रक्षा लेखा विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन

रक्षा लेखा विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 20 सितम्बर। रक्षा लेखा विभाग आगामी 1 अक्टूबर 2024 को 277वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस उपलक्ष में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) जयपुर द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ एवं गतिविधियों का आयोजन इस पखवाड़े के दौरान किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक इनमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी श्रखला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मे थंडर स्ट्राइकर टीम विजयी रही। मैच के दौरान रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक श्री विनोद कुमार विजय, आई.डी.ए.एस. एवं भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

pop ronak
BC opening

क्रिकेट के अलावा वॉलीबाल, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, पोस्टर, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस पखवाड़े में आयोजित हो रहे हैं। इससे पूर्व टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज की प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। सभी खेल स्पर्धाओं की विजेता टीमों और खिलाड़ियों को स्थापना दिवस समारोह में 1 अक्टूबर 2024 को पुरुस्कृत किया जायेगा।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *