जिला उद्योग संघ और केडी अस्पताल अहमदाबाद द्वारा मिर्गी रोगियों के लिए शिविर हुआ आयोजित

जिला उद्योग संघ और केडी अस्पताल अहमदाबाद द्वारा मिर्गी रोगियों के लिए शिविर हुआ आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

बीकानेर, 22 सितंबर। के.डी. अस्पताल अहमदाबाद एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निःशुल्क मिर्गी उपचार शिविर आयोजित हुआ। जिला उद्योग संघ परिसर में आयोजित शिविर का उद्धघाटन जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी देवकिशन मूंधड़ा ने किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर वृष्णि ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा की भावना से आयोजित यह शिविर मिर्गी रोगियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने मिर्गी रोग उपचार की प्रक्रिया के बारे में जाना।

pop ronak

के.डी. हॉस्पिटल के डीएम न्यूरोलॉजी एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोहेल ने मिर्गी रोगियों की रोग हिस्ट्री देखकर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में ऐसे रोगी शामिल हुए, जिन्हें बार-बार दौरे पड़ते हों। होश खो देना, बार-बार जमीन पर गिरना, मांसपेशियों में मरोड़ या एंठन, भ्रमित होना, बिना उद्देश्य के हिलना, हाथ पाँव में झुनझुनी होना, बिना कारण बोलते रहना, चिल्लाना या जिनको अचानक चेतना खोने की समस्या हो, जैसे लक्षणों के मरीजों की भागीदारी रही।

जरूरतमंदों के लिए कार्यरत के.डी. फाउंडेशन के दिनेश भाई ने बताया कि यह शिविर मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए महत्वपूर्ण अवसर था। यदि मरीजों को डॉ. गोहेल द्वारा अहमदाबाद में सर्जरी करवाने का परामर्श दिया जाएगा तो के.डी. फाऊंडेशन द्वारा जरूरतमंद मिर्गी रोगियों के सहयोग को सेवा देंगे।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने शिविर की रूपरेखा के बारे में बताया और आभार जताया। शिविर में श्यामसुन्दर सोनी, अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराडू, एडवोकेट राजेश लदरेचा, के. के. मेहता, उमाशंकर आचार्य, भंवरलाल चांडक, डॉ. ध्रुवित पटेल, केतन शाह, जितेन्द्र चावड़ा, दिलीप वागेला, भवानी शंकर, हीरालाल, किशन माली, हर्षवर्द्धन रांकावत ने सहयोग दिया।
——–

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *