बीकानेर में युवक को बेसुध होने तक लाठी-डंडों से पीटा

बीकानेर में युवक को बेसुध होने तक लाठी-डंडों से पीटा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • घायल को PBM रेफर किया

खाजूवाला , 6 अक्टूबर। खाजूवाला कस्बे में एक युवक पर शनिवार को दिन दहाड़े कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। गंभीर हालत में घायल को अब पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बेहोश होने तक पीटते रहे

pop ronak

शनिवार को 28 साल का दिनेश अपने काम से कहीं जा रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी, डंडों और बरछी से मारपीट शुरू कर दी। कार और बाइक पर आए इन बदमाशों ने दिनेश को सरे राह तब तक पीटा, जब तक वो बेसुध नहीं हो गया। उसे बाद में खाजूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद की धारदार बरछी बरामद की है। हमला करने के बाद सभी युवक मौके से हुए फरार हो गए। खाजूवाला के कृषि मंडी कार्यालय के सामने की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

दिनेश के परिजनों ने इस संबंध में खाजूवाला पुलिस थाने में रिपोर्ट नहीं दी है। सूचना के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी है लेकिन कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। ये पहला मौका नहीं है जब खाजूवाला में इस तरह सरेराह युवकों के साथ मारपीट हुई है, पहले भी कई बार इसी तरह हमले होते रहे हैं। घायल युवक के बयान लेने खाजूवाला से पुलिस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंच रही हे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *