प्रतिभा सम्मान समारोह के बैनर का हुआ विमोचन

प्रतिभा सम्मान समारोह के बैनर का हुआ विमोचन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जैन प्रतिभाओं का होगा सम्मान प्रतिभा सम्मान समारोह25अक्टूबर को आशीर्वाद भवन में आयोजित होगा

बीकानेर ,7 अक्टूबर। सम्पूर्ण जैन समाज बीकानेर की प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा बीकानेर द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैनर का विमोचन संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का समाज द्वारा सम्मान करने पर उन्हे प्रोत्साहन मिलता है व प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर सिंघवी ने जैन महासभा बीकानेर द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रतिभा सम्मान समारोह की प्रशंसा की।

pop ronak
BC opening

जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह पूर्व में लगातार हो रहा था परन्तु कोविड के बाद अब दिनांक 25 अक्टूबर को आयोजित होना प्रस्तावित है जिसमें जैन समाज के छात्र छात्राएं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 10 व 12 कक्षा में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हो। स्नातक व स्नातकोत्तर व समकक्ष अन्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि अथवा 70 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक पर सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा के अलावा खेल व अन्य क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम सयोजक संजय कोचर ने बताया की सम्मान समारोह के आवेदन जैन महासभा की वैबसाईट www.jainmahasabha.com पर ऑन लाईन लिये जाएगे जो की दिनांक 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जारी रहेगे।

प्राप्त फार्मों की जांच कर दिनांक 23 अक्टूबर को आवेदको को सुचित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह समिति से जूडे़ जैन लूणकरण छाजेड़, जैन विनोद बाफना, चम्पकमल सुराणा, इन्द्रमल सुराणा, बबिता जैन, डॉ नितेश आसानी, सहमंत्री विजय बाफना हेमन्त सिंगी, विनोद पारख आदि उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *