बीकानेर में चोरों का आतंक 12 लाख की ज्वेलरी और लाखों का कैश ले गए

बीकानेर में चोरों का आतंक 12 लाख की ज्वेलरी और लाखों का कैश ले गए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सुंदरकांड पाठ में गया था परिवार, CCTV खंगाल रही पुलिस

बीकानेर ,10 अक्टूबर। बीकानेर के जवाहर नगर में बुधवार की रात बड़ी चोरी हो गई। यहां एक घर से चोर करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 2 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन अब तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। चोरी जवाहर नगर में एमएम ग्राउंड के पीछे रहने वाले रविंद्र आचार्य के घर पर हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

12 लाख की ज्वेलरी और 2 लाख कैश ले गए रविंद्र आचार्य ने बताया कि रात को वे अपने भाई के घर पर सुंदरकांड के पाठ करने करीब 8 बजे गए थे। 11 बजे के करीब उनकी बेटी घर पर आई तो घर का ताला खुला हुआ था। उसे लगा कि मां दरवाजा खुला छोड़ गई। थोड़ी देर बाद जब रविंद्र और उनकी पत्नी उमा आई तो अपने पहने हुए जेवर खोलकर अलमारी में रखने लगी तो पता चला कि सब कुछ गायब है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चोर ने करीब 12 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा 2 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी भी साथ ले गया। 500 रुपए की कुछ गडि्डयां रखी हुई थी वो ले गए जबकि यहीं पर 5 रुपए की एक गड्‌डी भी पड़ी थी, जो चोर नहीं ले गया।

घटना की जानकारी मिलने पर नयाशहर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी विक्रम ने मौका मुआयना भी किया लेकिन तब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह थानाधिकारी के साथ ही सीओ सिटी श्रवण दास मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसमें संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि चोर किस रास्ते से आया, ताकि अभय कमांड के कैमरों में उसकी झलक देखी जा सके।

थाने से पांच सौ मीटर दूर

कॉलोनी वासियों के अनुसार, जिस घर में चोरी हुई है, वो नयाशहर थाने के पास ही है। थाने से महज आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित इस क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त भी नहीं हो रही है। एम एम ग्राउंड के ठीक पीछे लड़के देर रात तक बैठे रहते हैं, जिसके बारे में पहले भी पुलिस को शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *