तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह समायोजित

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह समायोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • श्रीमती बबीता चोपड़ा अध्यक्ष एवं जयेश डागा बने मंत्री

माधावरम्, चेन्नई , 10 अक्टूबर। (स्वरुप चन्द दाँती). आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्रीजी ठाणा- 4 के सान्निध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) चेन्नई की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह तीर्थंकर समवसरण, जैन तेरापंथ नगर में समायोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्रीजी के नवरात्र अनुष्ठान द्वारा हुई। अध्यक्ष प्रसन्न बोथरा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने 2 वर्षीय कार्यकाल में मिले सभी के सहयोग, सहकार के लिए साधुवाद देते हुए नवगठित टीम के प्रति शुभकामनाएँ संप्रेषित करते हुए हर संभव सहयोग के साथ पदभार हस्तांतरण किया। टीपीएफ साउथ ज़ोन अध्यक्ष विक्रम कोठारी ने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्य अतिथि सुनील कुमार संकलेचा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवगठित टीम को शपथ दिलाई। श्री जैन महासंघ के अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित थे।

नवमनोनीत अध्यक्षा श्रीमती बबिता चोपड़ा ने अपने वक्तव्य में उन पर विश्वास दिखाने के लिए पूरे समाज को धन्यवाद दिया। ‘नयी टीम, नयी उम्मीद – आओ मिल के बनाये नया कल’ के घोष के साथ चेन्नई टीपीएफ को नई ऊंचाई तक ले जाने का विश्वास दिलाया। अपनी टीम में श्रीमती प्रमिला गोलेच्छा एवं कमल कटारिया को उपाध्यक्ष, जयेश डागा को मंत्री, सुनील बाफना व विपुल मुनोथ को जॉइंट सेक्रेटरी, सुमित दफ्तरी को कोषाध्यक्ष, अक्षय मुनोथ को ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी के रुप में मनोनीत किया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रसन्न बोथरा के साथ कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।

साध्वी डॉ गवेषणाश्रीजी ने प्रोफेशनल्स को अपनी प्रतिभा एवं योग्यता के अनुसार स्वयं का एवं समाज का लक्ष्य पूर्ण हितकारी काम करने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री मयंकप्रभाजी ने भी पूरी टीम के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएं व्यक्त की।

राष्ट्रीय टीम से गौतमचंद बोहरा, डॉ कमलेश नाहर, दिनेश धोका एवं अनिल लूणावत के साथ कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल व अणुव्रत समिति के अध्यक्ष एवं माधावरम् ट्रस्ट के प्रबन्धन्यासी और अन्य गणमान्य श्रावकों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु डुंगरवाल ने किया। नवनिर्वाचित मंत्री जयेश डागा ने आभार ज्ञापन किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *