जैन संस्कार विधि से हुआ नूतन गृह प्रवेश

जैन संस्कार विधि से हुआ नूतन गृह प्रवेश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 17 अक्टूबर। गंगाशहर निवासी बछराज शर्मिला देवी भंसाली के नूतन गृहप्रवेश का मंगल शुभारंभ मंगलम आधार में जैन संस्कार विधि द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को दोपहर 11:15 बजे उपरांत ‘जैन संस्कारक’ भरत गोलछा, विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक विपिन बोथरा ने जैन विधि की विस्तार से विवेचना करते हुए मौजूद लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से संपादित करने का निवेदन किया। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। जैन संस्कारक भरत गोलछा ने भंसाली परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई प्रेषित की। सभी पारिवारिक जनों ने तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन हुआ।

pop ronak
vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *