क्यू मैक्स अस्पताल का शनिवार को होगा उद्घाटन

क्यू मैक्स अस्पताल का शनिवार को होगा उद्घाटन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • अब एक ही छत्त के नीचे आंखों व बच्चों का एडवांस तकनीक से होगा इलाज

बीकानेर, 17 अक्टूबर। आंखों व बच्चों का एडवांस तकनीक से इलाज के लिए अब आपको बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आप बीकानेर में ही नवीनतम तकनीकी मशीनों के द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए क्यू मैक्स अस्पताल का शुभारंभ शनिवार को बीकानेर में होने जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नदीम खान में बताया कि अस्पताल में नेत्र संबंधित विभिन्न प्रकार के रोगों के निदान के लिए अत्याधुनिक तक नीक का उपयोग इलाज में किया जाएगा। जिसके तहत बिना चीर फाड़ के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

pop ronak

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खुर्शीदा खान में बताया कि प्रीमेच्योर डिलीवरी में जन्मे बच्चे,कम वजन के और अन्य साध्य रोगों से ग्रसित एक माह से कम वजन के बच्चों का विशेष पद्धति से इलाज की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। मैनेजर नेमीचंद चौधरी ने बताया कि अस्पताल में बीपीएल कार्ड धारक एवं और अहाय लोगों के लिए भी निशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही जल्द ही राज्य सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। अस्पताल की यह तीसरी शाखा है। इसके अलावा चूरू व झून्झुनू में क्यू मैक्स अस्पताल का संचालन हो रहा है।

इन रोगों का इलाज संभव
चौधरी ने बताया कि क्यू मैक्स अस्पताल बीकानेर संभाग का एक मात्र ऐसा अस्पताल होगा जिसमें कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा टोपिकल फेको पद्धति व रेटिना स्पेशलिटी सेन्टर के रूप में नेत्र संबंधित रोगों का उपचार किया जाएगा। वहीं एडवांस बच्चों के लिये त्रि एनआईसीयू वाला एक मात्र अस्पताल होगा। जिसके तहत समय से पहले जन्में बच्चे या जन्म के समय कम वजन वाले नवजात शिशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था है। इसमें बाल चिकित्सा नर्स,श्वसन चिकित्सक और पोषण विशेषज्ञ जैसे अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की निगरानी में नवजात का इलाज किया जाएगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *