राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सर सैयद दिवस मनाया

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सर सैयद दिवस मनाया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर 17 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के उर्दू विभाग के तत्वाधान में यौम ए सर सैयद मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आर के पुरोहित ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सर सैयद की अदबी और समाजी खिदमात पर रौशनी डालते हुए, विद्यार्थियों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग प्रभारी, डॉ. असमा मसूद ने सर सैयद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ.शहनाज़ खिलजी ने अपने वक्तव्य में सर सैयद की समाजसेवा और उनके योगदान पर रोशनी डालते हुए विद्यार्थियों से उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया.।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी श्रीमती सइदन खातून ,श्रीमती आमना खातून ने अपने विचारों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया. कार्यक्रम में विभाग सदस्य डॉ. फखरुन्नीसा बानों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यक्रम में शोएब, निकिता, ज़ीनत, नजमा, अफसाना ने भी अपने विचार रखे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *