पत्नी ने बेटियों संग मिलकर पति को डंडों से पीटा ,SP से कार्रवाई की लगाई गुहार

पत्नी ने बेटियों संग मिलकर पति को डंडों से पीटा ,SP से कार्रवाई की लगाई गुहार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बोला- ड्यूटी से लौटा तो खाना नहीं बना था

बीकानेर , 18 अक्टूबर। बीकानेर में एक व्यक्ति को पत्नी सहित कुछ महिलाओं ने लोहे की रॉड और डंडे से घर में जमकर पीटा। वह कराहता रहा लेकिन, महिलाएं उसे पीटती रहीं। इस मामले का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वीडियो 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मामला बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके की इंद्रा कॉलोनी का है। पति ने बीकानेर SP कावेंद्र सागर से कार्रवाई करने की मांग की है।

pop ronak

मामले में जांच जारी

बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि एसपी से परिवाद मिलने के बाद शिकायतकर्ता को थाने में बुलाया गया है। उससे पूरे मामले की पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में पत्नी और बेटियों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। अभी दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी, ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारपीट क्यों की गई?

पत्नी और बेटियों ने पीटा

इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र सिंह ने SP सागर को दिए परिवाद में अपनी बेटियों और पत्नी पर आरोप लगाएं हैं। जितेंद्र ने पुलिस को बताया- पत्नी और उसकी बेटियों ने घरेलू विवाद के चलते उस पर हमला किया। जितेंद्र का कहना है कि अपनी ड्यूटी करके घर गया तो वहां खाना नहीं बना हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी और 2 बेटियों ने जमकर पिटाई कर दी। लोहे की रॉड से पैरों पर बार-बार हमला किया गया। एक पैर पहले से टूटा हुआ था, उसी पर बार-बार हमला किया गया। उसे घर के आंगन में पटक कर लोहे की रॉड से पीटा गया। इससे उसके पैर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *