शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास भीनासर पार्क सौन्दर्यकरण हेतु अनुबंध

शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास भीनासर पार्क सौन्दर्यकरण हेतु अनुबंध
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

नगर निगम और प्रन्यास में हुआ अनुबंध

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 18 अक्टूबर।  शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास ने नगर निगम बीकानेर के साथ अनुबंध करते हुए भीनासर स्थित सार्वजनिक उद्यान को गोद लेकर उसे जनउपयोगी बनाने का निर्णय लिया है। प्रन्यास के संयोजक संतोष बांठिया ने बताया कि उद्यान के सौन्दर्यकरण के तहत वृक्षारोपण, रंग-रोगन, भ्रमण पथ का निर्माण आदि कार्य किये जायेंगे।

pop ronak

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा अनुमोदित इस अनुबंध के अंतर्गत तीन वर्षों के भीतर उद्यान का नवीनीकरण व सुसज्जीकरण कर इसे जनहित में उपयोगी बनाया जायेगा।

प्रन्यास के संयोजक संतोष बांठिया ने बताया कि सुमतिलाल बांठिया, डाॅ धर्मचंद जैन, किशोर बांठिया के द्वारा नगर निगम को पूर्व मे पत्र के माध्यम से भीनासर स्थित सार्वजनिक उद्यान को गोद लेकर विकसित करने हेतु प्रस्ताव रखा था। संस्था के प्रस्ताव पर बीकानेर नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अनुपम मिशन के तहत मोहर लगाते हुए संस्था के साथ तीन वर्षीय अनुबंध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *