राजाराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु – उत्तम ज्ञानशाला’ के अलंकरण से विभूषित

राजाराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु - उत्तम ज्ञानशाला' के अलंकरण से विभूषित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बेंगलुरु , 21 अक्टूबर। तेरापंथ सभा, के तत्वावधान में संचालित ‘राजाराजेश्वरी नगर, ज्ञानशाला’ को संस्था शिरोमणि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा संचालित ज्ञानशालाओं में अखिल भारतीय स्तर पर ‘उत्तम ज्ञानशाला–2022’ के सम्मान से सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूरत में आयोजित राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रशिक्षक सम्मेलन व दीक्षांत समारोह में परम पूज्य गुरुदेव के पावन सान्निध्य में ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती प्रिया छाजेड़ ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कृतार्थ महसूस किया। श्रीमती प्रिया छाजेड़ पिछले 13 वर्षों से ज्ञानशाला का संचालन बड़ी कुशलता एवं मनोयोगपूर्वक कर रही है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि में हमारी सभी प्रशिक्षिका बहनों एवं प्रभारी विकास दुगड़ का योगदान रहा है। विशेष रूप से स्व• श्रीमती संपतदेवी बोथरा का अहम् योगदान रहा जिन्होंने हमारे क्षेत्र में ज्ञानशाला आरम्भ करवाई एवं इस जिम्मेवारी हेतु मुझ पर इतना विश्वास किया।

pop ronak

वर्तमान में लगभग 75 बच्चें ज्ञानशाला के माध्यम से लाभान्वित हो रहे है। तेरापंथ सभा, बेंगलौर के तत्वावधान में आंचलिक संयोजक माणकचंद संचेती एवं स्थानीय संयोजिका श्रीमती नीता गादिया का हमें पूरा सहयोग मिलता है एवं पूरे बेंगलुरू में उपनगरीय ज्ञानशालाएं सुचारू रूप से चल रही है। तेरापंथी सभा राजाराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने कहा कि आज के इस भौतिक युग में बच्चों में संस्कारोपण का कार्य ज्ञानशाला के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए संयोजिका श्रीमती प्रिया छाजेड़ के नेतृत्व में सभी प्रशिक्षिका बहनें बधाई की पात्र हैं। इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता एवं आह्लाद का संचार हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *