मावा के पेड़े काजू कतली, तेल, दूध, सोहन पपड़ी के कुल 8 नमूने लिए

मावा के पेड़े काजू कतली, तेल, दूध, सोहन पपड़ी के कुल 8 नमूने लिए
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 20 किलोग्राम दूषित मैदा का पेठा ओर कलाकंद नष्ट करवाया

चूरू, 24 अक्टूबर। ‘शु़द्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को देखते हुऎ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल द्वारा तारानगर में मैसर्स राजगढ़िया मिष्ठान भण्डार से मावा के पेड़ा एवं काजू कतली मैसर्स श्री जोधपुर स्वीट होम से मावा के पेड़ा एवं सोहन पपड़ी, मैसर्स खेतेश्वर श्री जोधपुर मिष्ठान भण्डार से काजू कतली और मैसर्स जी मित्तल एंड किराना स्टोर भालेरी से तेल, मैसर्स किशन मिष्ठान भंडार भालेरी से मावा पेड़ा और दुग्ध वाहन से दूध के कुल 8 नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए। साथ ही 20 किलोग्राम दूषित मैदा का पेठा और कलाकंद नष्ट करवाया।

pop ronak

सीएमएचओ ने बताया कि खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाइयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ-सफाई रखने ब गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री को काम में लेने हेतु पाबंद किया गया।

 

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *