जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से

जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • खिलाड़ियों को पोशाक वितरण, मैचों की टाई निकाली

बीकानेर, 24 अक्टूबर। कांता खतूरिया कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर स्थित स्पेड 2.0 परिसर में शुक्रवार से 27 अक्टूबर तक जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। बॉक्स/टर्फ क्रिकेट (टेनिस बॉल क्रिकेट) प्रतियोगिता में जैन समाज के 30 वर्ष की आयु तक के 10 टीमों के करीब 90 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता के प्रेरक व मार्गदर्शक संरक्षक चार्टेड एकाउंटेंट विनोद पारख ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज सर्किल पर स्थित फैडरल बैंक परिसर में खिलाड़ियों को पोशाकें वितरित की गई। प्रतियोगिता के नियम व कायदों से अवगत करवाया गया। प्रतियोगिता के दौरान होने वाले क्रिकेट मैचों की टाई निकाली गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर फेडरल बैंक के प्रबंधक अतुल गुप्ता, सी.ए. सुदर्शन झाबक, जैन कॉलेज के प्राचार्य राजेन्द्र चौधरी, कुणाल कोचर, सीनियर क्रिकेटर कमल चंद पारख व अंकित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।

संरक्षक विनोद पारख ने बताया कि सहयोगी फेडरल बैंक व सम्पूर्ण जैन समाज की युवाओं की टीम है। सभी मैच डे नाइट अपराह्न तीन बजे से होंगे। प्रतियोगिता के दौरान 75 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार व ऑन द स्पॉट पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मैचों की नामी कॉमेन्टरों द्वारा कमेंट्री की जाएगी। मोबाइल एप्प क्रीक हीरोज के माध्यम से लाइव स्कोरिंग की जाएगी।

प्रतियोगिता के समन्वयक सिद्धांत पारख (88904 79581) व दर्शन भंसाली ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है । दस टीमों में गंगाशहर, भीनासर, बीकानेर, उदयरामसर व उदासर की टीमें शामिल है। पारख ने बताया कि आठ-आठ ओवर के लीग मैच शुक्रवार व 26 अक्टूबर शनिवार को, रविवार को क्वाटर, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। भंसाली ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 15551 रुपए व अर्हम फेडरल ट्रॉफी , द्वितीय 9951 रुपए और ट्रॉफी तथा तृतीय पुरस्कार 1111 रुपए नकद और शील्ड रखा गया है।
उन्होंने बताया कि मैन ऑफ दी टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, कैच, मेन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को विभिन्न पुरस्कार ऑन द स्पोट दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के अल्पाहार व पोशाक प्रदान की जाएगी। मैच के दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण रविवार 27 अक्टूबर 24 को जैन समाज के गणमान्य व भामाशाह श्रावकों की साक्षी में होगा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *