जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला आयोजित हुआ

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला आयोजित हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई, 27 अक्टूबर। अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप चेन्नई द्वारा आयोजित जैन संस्कार विधि से “दीपावली पूजन कार्यशाला” 27.10.24, रविवार सुबह 10:45 बजे साध्वी श्री डॉ. गवेषणा श्रीजी आदि ठाणा 4 के सानिध्य में माधावरम चेन्नई में संपादित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में जैन संस्कारक स्वरूप दांती,संतोष सेठिया, हनुमान सुखलेचा ने तेयुप अध्यक्ष संदीप मूथा एवं तेयुप के सदस्यों द्वारा मंगल भावना यंत्र की स्थापना करवाते हुए निर्दिष्ट विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ दीपावली पूजन कार्यशाला को संपादित करवाया। जैन संस्कार विधि के बारे में संस्कारको द्वारा सभी को विशेष जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ सभी की जिज्ञासाओ का समाधान भी किया।

pop ronak
BC opening

उपस्थित सदस्यों को इस वर्ष दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से अपने-अपने यहां मनाने हेतु संकल्प भी करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में साध्वी श्री डॉ. गवेषणा श्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान तेयुप उपाध्यक्ष एवं अभातेयुप से कोमल डागा, पूर्वाध्य्क्ष प्रवीण सुराणा,माधावराम ट्रस्ट के मंत्री पुखराज चोरड़िया एवम समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सदस्यों ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की।आयोजन की सफलता तेयुप का विशेष सहयोग रहा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *