देहात कांग्रेस ने गरीब बच्चों को पटाखे एवं मिठाई बांटकर मनाई दीपावली

देहात कांग्रेस ने गरीब बच्चों को पटाखे एवं मिठाई बांटकर मनाई दीपावली
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दीपावली के पावन पर्व पर गरीब बच्चों को मिठाई व पटाखे बांटकर बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि देहात कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय पवनपुरी स्थित उड़िया बस्ती के गरीब बच्चों को मिठाइयां तथा पटाख़े बांटकर उन बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई तथा उन्हें सुख समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

pop ronak
BC opening

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र कुकणा, प्रेम गोदारा, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू, सचिव मनीराम बिश्नोई,राकेश कुकणा, गौरव यादव,भंवर साध,जहूरद्दीन,सांवरलाल भादू, कन्हैया लाल जोशी, याकूब अली, विजेंद्र सिंह,अमित यादव, जितेंद्र यादव,राधेश्याम सुथार,भंवरलाल रामावत, मालचंद कस्वां आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *