संभाग प्रशासन और बार एसोसिएशन की निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत ऋचा जाटव बनी आरजेएस

निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत ऋचा जाटव बनी आरजेएस
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • संभागीय आयुक्त ने दी बधाई

बीकानेर, 30 अक्टूबर। संभाग प्रशासन तथा बार एसोसिएशन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानविधि पी. जी. महाविद्यालय में संचालित न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग से आर.जे.एस. परीक्षा 2024 में ऋचा जाटव का 213वीं रैंक पर चयन हुआ है। ऋचा जाटव के चयन होने पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग के नोडल अधिकारी एडवोकेट धनराज सोनी ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग का संचालन 2022 से किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि यहां के 4 अभ्यर्थियों का चयन आरजेएस प्री परीक्षा में हुआ तथा ऋचा जाटव का चयन अंतिम सूची में 213वीं रैंक पर हुआ। नॉडल अधिकारी धनराज सोनी ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एल.बिश्नोई एवं अन्य स्टाफ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का स्टाफ हमेशा हर सहयोग के लिये तत्पर रहा हैं। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान बार काउंसलर एडवोकेट कुलदीप शर्मा, बार एसोसिएशन बीकानेर के सचिव रघुवीर सिंह राठौड़ एवं सचिव भंवरलाल विश्नोई ने ऋचा जाटव को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
==================

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *