राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट 2024

रक्षाबंधन के दिन सत्य सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लें- साध्वी मुक्तांजना श्रीजी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर, 5 नवंबर। राज्य के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के मद्देनजर निवेशकों को विभिन्न योजनाओं, उत्पादों व भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी देने एवं निवेश को आमंत्रित किये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन की तैयारियों एवं निवेशकों द्वारा किये जाने वाले एमओयू की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निवेशकों तक इस समिट की जानकारी उपलब्ध करवाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के एक उत्पादन को प्रमोट किया जा रहा है।

pop ronak

इस क्रम में बीकानेर जिले के सिरेमिक, ऊन व बीकानेरी नमकीन को चयनित किया गया है। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इन्वेस्टर मीट में प्रमोशन के लिए सिरेमिक व बीकानेरी नमकीन की स्टॉल्स लगवाने के साथ-साथ इन प्रोडक्ट्स की स्टेण्डी लगवाने के निर्देश प्रदान किये।

इस समिट हेतु जिले में सोलर, एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग, मिनरल प्रोसेसिंग, हेण्डलूम, पैकेजिंग, ट्यूरिजम एण्ड होटल इत्यादि सेक्टरों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसके लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त पर्यटन विभाग, नगरीय विकास एवं एग्रीकल्चर विभाग द्वारा भी निवेशकों से एमओयू किए गए है।
=============

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *