शिक्षा जीवन का मूल आधार -भामाशाह अनवर अली निर्वाण

शिक्षा जीवन का मूल आधार -भामाशाह अनवर अली निर्वाण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 11 नवम्बर। सार्थक शिक्षा से सामाजिक बुराइयों का अंत होता है तथा शिक्षा व्यक्ति का निर्माण करती है यह कहना था समाजसेवी भामाशाह अनवर अली निर्वाण का जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद की ढाणी रोड़ा में हिंदी वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं के पारितोषिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधानाध्यापक भागीरथ राय चौधरी ने विद्यालय की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए हिंदी वाचन में विद्यालय में हुए नवाचार की जानकारी प्रदान की । प्रहलाद राम सीगड ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर उद्बोधन देते हुए कहा की समाज और राष्ट्र शिक्षा से ही आगे बढ़ते हैं ।

pop ronak

करनी सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को प्रेरक के शिक्षक नदीम अहमद नदीम का समाजसेवी अनवर अली निर्वाण द्वारा साफा और मोतियों की माला से सम्मानित किया गया । करणी सिंह राठौड़, प्रहलाद राम सीगड,पूनम चंद बिश्नोई ,माया सिहाग ,हेमलता गोदारा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हेमलता गोदारा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *