निर्धारित 19 बैंक में ही 2000 रुपए का नोट बदल सकते हैं

निर्धारित 19 बैंक में ही 2000 रुपए का नोट बदल सकते हैं
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

नयी दिल्ली , 30 सितम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा अब सात दिन के लिए और बढ़ा दी है। पहले 30 सितंबर तक यह नोट जमा किए जाने थे अब यह नोट सात अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। ऐसे में अगर आप अपना 2000 रुपए का नोट नहीं बदल पाए हैं तो तत्काल बदल लिजिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई लोग समय सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बैंक में एक समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है। 2000 रुपए के नोट अब सात अक्टूबर तक बैंकों में जमा कराए जा सकते हैं।

pop ronak

पोस्ट से भी बदले नोट

रिजर्व बैंक ने लोगों को पोस्ट से भी नोट बदलने की सुविधा दी है। देश में रहने वाले लोग रिजर्व बैंक के किसी भी 19 बैंक को पोस्ट के जरिए 2000 रुपए नोट भेज सकते हैं। उन्हें उनके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। इसके लिए पहचान पत्र भी भेजना होगा और बैंक अकाउंट का नंबर भी।

बड़ा बदलाव
इस आदेश के साथ भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रावधान दिया है कि अब लोग सिर्फ निर्धारित 19 बैंक में इसे बदल सकते हैं। पहले किसी भी बैंक में 2000 रुपए का नोट बदला जा सकता था। यह 19 बैंक रिजर्व बैंक का कार्यालय होगा।

सीमा बरकरार
भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे के बदलाव की सीमा वही रखी है। अब कोई भी व्यक्ति 10 नोट ही बदल सकता है। इस बदलाव के बाद भी कोई भी व्यक्ति 20 हजार रुपए का ही बदलाव कर सकता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *