केसरीचंद बालचंद भटेरा रोलिंग शील्ड संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

केसरीचंद बालचंद भटेरा रोलिंग शील्ड संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई , 12 नवम्बर। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री हिमांशु कुमारजी ठाणा2 के सान्निध्य एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा चेन्नै के तत्वावधान में ‘केसरीचंद बालचंद भटेरा रोलिंग शील्ड संगीत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अर्हत वंदना के पश्चात प्रतिभागियों द्वारा सुमधुर गीतों की मोहक प्रस्तुतियों का अंकन करते हुए निर्णायक द्वय हेमंत डुंगरवाल एवं श्रीमती दीपमाला भंडारी के संयुक्त निर्णय के आधार पर प्रत्यूष श्रीश्रीमाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर अधिकार किया।श्रीमती वर्षा भंडारी सामरा द्वितीय और श्रीमती पूजा बैदमुथा तृतीय स्थान पर रहीं।

pop ronak

साभाध्यक्ष अशोक खतन्ग ने विजेता को शील्ड प्रदान की तथा सभा की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।मुनिश्री हिमांशु कुमारजी ने प्रतिभागियों के उत्साह एवं गायन कला की सराहना करते हुए सबके प्रति मंगलकामना की।

मुनिश्री हेमंत कुमारजी व निर्णायक द्वय ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दीं। प्रतियोगिता का संचालन संयोजक नीरज गोगड़ ने किया।कार्यक्रम के सफल सम्पादन में राजेन्द्र भंडारी और मनोज डुंगरवाल का विशेष श्रम व सहयोग रहा। मुनिश्री जी के मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *