रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचे सीएम गहलोत, यज्ञ पूर्णाहुति में दी आहुति

रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचे सीएम गहलोत, यज्ञ पूर्णाहुति में दी आहुति 108 कुंडीय महायज्ञ एवं रामचरित मानस आयोजन के पोस्टर का किया विमोचन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

108 कुंडीय महायज्ञ एवं रामचरित मानस आयोजन के पोस्टर का किया विमोचन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 30 सितम्बर । शनिवार शाम को रामझरोखा कैलाश धाम में सीएम अशोक गहलोत पहुंचे और एक दिवसीय विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि सीएम गहलोत ने परम पूज्य श्री सियारामजी गुरु महाराज की समाधि के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पूज्य श्री रामदासजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

pop ronak

श्रीसरजूदासजी महाराज ने सीएम को 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक गंगाशहर भीनासर गोचर स्थल में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ एवं रामचरित मानस पाठ आयोजन के बारे में जानकारी प्रदान की। महामंडलेश्वर ने बताया कि जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने का सौभाग्य बीकानेरवासियों को मिलने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं व सैकड़ों संतों का आगमन होगा।

आयोजन चर्चा के बाद सीएम गहलोत ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अशोक मोदी, शिक्षामंत्री डॉ. बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, त्रिलोकी कल्ला, बिशनाराम सियाग, श्रीभगवान अग्रवाल, डॉ. रामदेव अग्रवाल, डोटासरा, संरक्षक अंजना खत्री, संरक्षक अरविन्द मिढ्ढा, गणेश एडवोकेट, चांदमल भाटी, मनु सेवग, नवदीप बीकानेरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *