नियमित डीपीसी कर ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सोलहवें दिन भी जारी रहा आज रवि मेघवाल से मिले आंदोलनकारी

नियमित डीपीसी कर ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सोलहवें दिन भी जारी रहा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शिक्षा सचिव महोदय के आश्वासन के तहत दिनांक 25.11.2024 तक मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में आन्दोलन का आगामी चरण दिनांक 28.11.2024 (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से मुख्यमंत्री आवास एवं राज्यपाल के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा।

बीकानेर, 19 नवम्बर।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में दिनांक 19.11.2024 मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक की अवधि का अनिश्चितकालीन धरना आज सोलहवें दिन भी शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में प्रस्तुत मांग पत्र के क्रम में उनके पुत्र रवि मेघवाल ने शिक्षा निदेशक आशीष मोदी एवं शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल को संघ के ज्ञापन की प्रति को तत्काल भिजवाकर वार्ता की। रवि मेघवाल ने अवगत कराया है कि शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मांग पत्र पर कार्यवाही जारी है का आश्वासन दिया जबकि शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल महोदय द्वारा सूचित किया गया कि संघ के मांग पत्र के आधार पर डीपीसी एवं काउंसलिंग सहित मांगों पर दिनांक 25.11.2024 तक कार्यवाही कर दी जायेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सांसद सेवा केन्द्र में रवि मेघवाल के द्वारा संघ को दी गई जानकारी के आधार पर संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि शिक्षा सचिव महोदय के आश्वासन के तहत दिनांक 25.11.2024 तक मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में आन्दोलन का आगामी चरण दिनांक 28.11.2024 (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से मुख्यमंत्री आवास एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा। तब तक निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

आचार्य ने यह भी बताया कि राज्यपाल , मुख्यमंत्री , केन्द्रीय कानून मंत्री एवं सांसद बीकानेर, शिक्षामंत्री , मुख्य सचिव , शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक सहित उच्च स्तरों को आज पुनः ज्ञापन भेजकर लिखा गया है कि शासन एवं प्रशासन उक्त मांगे मानकर निर्धारित अवधि दिनांक 25.11.2024 सोमवार तक कार्य पूर्ण कर संघ को सूचित करते हुए टकराव की स्थितियों को टालने का प्रयास करें, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

आज धरने पर मदन मोहन व्यास प्रदेश संस्थापक, कमलनारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष, उदयपुर से आये अरविन्द कुमार डीगवाल, सुरेश कुमार सैनी, मधुप कुमार तिवाड़ी, केशरीलाल सैनी, सुनील सैनी, खैरथल तिजारा जिले के जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह यादव, प्रमिला देवी आदि बैठे। धरने के समर्थन में गिरजाशंकर आचार्य, मथुरादास उपाध्याय, जितेन्द्र गहलोत, किशन कुमार कल्ला, विष्णुदत पुरोहित, मनीष कुमार रंगा, नवरत्न जोशी, बंशीलाल जोशी, गोरधन बिन्नाणी, सुनील सिडाणा, कैलाश ओझा, सोम आचार्य, शिवकुमार व्यास, राधावल्लभ व्यास, रामेश्वर उपाध्याय, जगदीश प्रसाद सुथार, अजमल हुसैन, गौरधन दास, रामचन्द्र बाल्मिकी, कमलनयन सिंह, शशि कुमार चौधरी , फिरोज खान, रामरतन आदि निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *