पीबीएम हॉस्पिटल- डेंगू ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में तीसरे स्थान पर

पीबीएम हॉस्पिटल- डेंगू ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में तीसरे स्थान पर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पीबीएम हॉस्पिटल में इस साल अब तक 1225 केस पॉजिटिव आए

बीकानेर , 19 नवम्बर। डेंगू ने इस बार चार साल का रिकाॅर्ड ताेड़ा है। इन 11 महीनाें में पीबीएम हाॅस्पिटल में 1225 पाॅजिटिस केस आ चुके हैं। कुल पांच मरीजाें की माैत हाे चुकी है। रविवार काे 17 नए मरीजाें काे भर्ती किया गया है। सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन पीबीएम हाॅस्पिटल के मेडिसिन ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजाें की भीड़ अभी कम नहीं हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राेज 800 से 1000 मरीज आ रहे हैं, जिनमें थ्रोम्बोसाइटोपेनिया वायरल के मरीजाें काे भर्ती करना पड़ रहा है। इन मरीजाें की जांच में डेंगू पाॅजिटिव रिपाेर्ट हाे रहा है। पीबीएम में रविवार काे 352 मरीजाें के डेंगू की जांच में 17 केस पाॅजिटिव आए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हालांकि दिवाली के बाद पाॅजिटिव राेगियाें की संख्या में गिरावट आई है। इसका कारण सर्दी की शुुरुआत माना जा रहा है। विशेषज्ञाें का मानना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही डेंगू से भी राहत मिलेगी। केस कम हाे जाएंगे, जबकि सितंबर और अक्टूबर माह में एक ही दिन में 20 से 46 पाॅजिटिव केस भी रिपाेर्ट हाे चुके हैं। एमसीएच बिल्डिंग में डेंगू राेगियाें का वार्ड भी फिलहाल भरा हुआ है। सभी 50 बेड फुल हैं।

वायरल बुखार के सामान्य राेगियाें काे सीजनल डिजीज के वार्डाें में रखा जा रहा है। जांच में डेंगू पाॅजिटिव आने वाले राेगियाें काे एमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा है। रिपाेर्ट सामान्य हाेने पर मरीजाें काे छुट्टी दी जा रही है। डेंगू के कारण इस बार हार्ट में प्राॅब्लम, दाैरे आने, बार-बार बेहोश होने तथा दिमागी बुखार के केस भी सामने आए हैं। दूसरी तरफ सीएमएचओं की रिपाेर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के पाॅजिटिव राेगियाें की संख्या 887 है।

मेडिसिन विभाग के एचओडी डाॅ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि “पीबीएम हाॅस्पिटल में इस बार थ्रोम्बोसाइटोपेनिया वायरल के केस सबसे ज्यादा आए हैं। इन्हीं लाेगाें के डेंगू पाॅजिटिव रिपाेर्ट हाे रहा है। डेंगू मच्छराें से बचाव जरूरी है।”

बीकानेर के सीएमएचओ डाॅ. राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार “डेंगू में बीकानेर प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर जयपुर और दूसरे नंबर पर उदयपुर है। विभाग की टीमें जिले में सक्रिय हाेने के कारण इस बार केस कम आए हैं।”

 

चार साल में सबसे ज्यादा केस आए

पीबीएम हाॅस्पिटल में चार साल में डेंगू के सबसे ज्यादा 1225 पाॅजिटिव केस इस बार आए हैं। चिकित्सकाें के लिए यह आंकड़ा हैरान करने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपाेर्ट काे देखें ताे वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा 1152 डेंगू पाॅजिटिव रिपाेर्ट हुए थे। 2020 में सबसे कम 104, 2022 में 783 और 2023 में 384 डेंगू पाॅजिटिव आए थे। दिसंबर का महीना अभी बाकी है। सर्दी की गति बढ़ने के साथ ही केस भी कम हाेने की उम्मीद जताई जा रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *