रैन बसेरे को उपलब्ध करवाए 50 बिस्तर और रजाईयां

रैन बसेरे को उपलब्ध करवाए 50 बिस्तर और रजाईयां
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 दिसंबर। पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल के आगे मारवाड़ जन सेवा समिति व गोमा देवी चमड़ियां चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रैन बसेरे के लिए भामाशाह अमित डागा द्वारा रविवार को 50 बिस्तर तथा रजाई उपलब्ध करवाए गए।
भामाशाह अमित डागा ने बताया कि शीत ऋतु के मद्देनजर मरीजों के रिश्तेदारों के लिए मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से यह नेक कार्य किया गया। मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीबीएम परिसर में मरीजों के रिश्तेदारों के रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए गत 11 नवंबर से रैन बसेरे का संचालन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन सुबह चाय और बिस्किट भी दिए जाते है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने इस नेक कार्य के लिए भामाशाह अमित डागा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य जनहित में है। इससे अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ एल. के.कपिल, हरि किशन सिंह राजपुरोहित, मनीराम सोनी, चन्दन ठाकुर, राज नारायण मोदी, सुमित सेठिया उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *