विधायक सिद्धि कुमारी ने 10लाख की लागत से विकसित सहयोग पार्क का किया उद्धघाटन

विधायक सिद्धि कुमारी ने 10लाख की लागत से विकसित सहयोग पार्क का किया उद्धघाटन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025


विकसित होगा वार्ड तो विकसित होगा बीकानेर – सिद्धि कुमारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 5 अक्टूबर।बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक सिद्धि कुमारी ने अपने अपने विधायक निधि कोष से निर्मित सहयोग पार्क, पवनपुरी का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की इस अवसर पर बोलते हुवे कहा की बीकानेर के विकास की परिकल्पना तभी सम्भव है जब वार्ड का विकास होगा.

pop ronak

वार्ड की हर छोटी समस्या के निस्तारण के लिए क्षेत्र के लोग सजगता से कार्य कर रहें हैं ओर मेरे द्वारा राज्यसरकार की योजनाओं के तहत एवं विधायक कोष से करोड़ों के कार्य करवाये जा रहें हैं जिनमे पार्को का निर्माण , गौशाला का विकास , सड़क नाली निर्माण , पेयजल , शिक्षा , चिकित्सा क्षेत्र में सुधार के कार्य मुख्यत है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुवे कहा की बीकानेर पुर्व के लोगों का ये सौभाग्य हैं कि यहाँ की विधायक सरल , मिलनसार है। ओर हर समय क्षेत्र के विकास, वार्डों के विकास को लेकर चिंतित हैं .

इस अवसर पर विधायक मद से करवाये जा रहे है और आने वाले समय मे भी अनेक विकास कार्य करवाए जायेंगे।इस मोके पर विधायक सिद्धि कुमारी जी का क्षेत्र के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम मे पार्षद जमनलाल गज़रा, बीसी मलिक, सुधीर टोढ़वाल, नवनीत जैन, राजेश्वर व्यास, कुणाल लिखा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण अचार्य व श्री मति मीना भसीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *