कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • दिल्ली की द्वारका विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये एआईसीसी के पर्यवेक्षक

बीकानेर, 25 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को बड़ा दायित्व सौंपा गया है। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बिशनाराम सियाग को भेजे नियुक्ति पत्र में लिखा है कि दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आपको दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। क्षमता के अनुसार आप सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। पार्टी को आपके अनुभव और प्रतिबद्धता से लाभ मिलेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सियाग ने कहा कि बतौर पर्यवेक्षक के मिली जिम्मेदारी को शिद्दत के साथ निभाया जाएगा तथा पार्टी की जीत व मजबूती के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। सियाग अभी 2 दिन पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी,दिल्ली पीसीसी अध्यक्ष व द्वारका के स्थानीय नेताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा व मंथन करके बीकानेर लौटे है।आज राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार करके वापिस दिल्ली जाएंगे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *