पूर्व जिला प्रमुख के चचेरे भाई का कार में मिला शव

पूर्व जिला प्रमुख के चचेरे भाई का कार में मिला शव
quicjZaps 15 sept 2025
  • शिवबाड़ी में दिनभर बंद खड़ी रही गाड़ी, जेएनवीसी थाना पुलिस ने लॉक तोड़कर निकाला शव

बीकानेर, 9 अक्टूबर । बीकानेर शहर के शिवबाड़ी इलाके में शुक्रवार को एक कार के अंदर पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के चचेरे भाई रामप्रताप सियाग (30) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कार सुबह से इलाके में खड़ी थी। शाम को जब स्थानीय लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो अंदर बैठे युवक के शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण पुलिस ने लॉक तोड़कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक शिवबाड़ी इलाके में किस काम से आया था और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई।

pop ronak
  • कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे रामप्रताप

मृतक रामप्रताप सियाग (निवासी कपूरीसर, लूणकरणसर) पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर के ताऊ के बेटे थे। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के अनुसार, रामप्रताप लूणकरणसर क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे और आगामी पंचायत समिति सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहे थे। वे गत 3 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर आए थे और तब से गांव नहीं लौटे थे।