पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर महावीर रांका ने 600 जरुरतमंदों को वितरित किए जूते

पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर महावीर रांका ने 600 जरुरतमंदों को वितरित किए जूते
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 दिसम्बर । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि स्व. वाजपेयी मार्गदर्शक व प्रेरक के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय से 600 जोड़ी जूतों के वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 600 जरुरतमंदों को सर्दी में राहत दिलाने के उद्देश्य से जूते वितरित किए जाएंगे। वितरण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर जितेन्द्र सिंह राजवी, नरपतसिंह भाटी, रमेश सैनी, नवरतन सिसोदिया, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, गौरीशंकर देवड़ा, लक्की पंवार, नरेन्द्र चंचल, आनन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मदन सैन, लोकेश छाबड़ा, जय उपाध्याय एवं प्रणव भोजक स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *