सी.ए.फाइनल परीक्षा में सुश्री दिया पेड़ीवाल ने जिले में प्रथम व ऑल इंडिया में 50 वां स्थान प्राप्त किया

सी.ए.फाइनल परीक्षा में सुश्री दिया पेड़ीवाल ने जिले में प्रथम व ऑल इंडिया में 50 वां स्थान प्राप्त किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 दिसम्बर। चार्टेड एकाउंटेंट फाइनल परीक्षा के शुक्रवार को जारी परिणाम में बीकानेर की सुश्री दिया पेड़ीवाल ने बीकानेर में प्रथम तथा ऑल इंडिया 50वां स्थान प्राप्त किया है। ऑन लाइन पढ़कर देश के पचास मेघावी विद्यार्थियों शामिल जिले में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली सुश्री दिया ने 423 अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है।
बचपन से ही मेघावी छात्रा रही सुश्री दिया पेड़ीवाल ने 2020 में सोफिया स्कूल से सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा सी.बी.एस.सी. बोर्ड से प्रथम स्थान से प्राप्त कर शाला में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुश्री दिया ने बताया कि रोग निदान के ट्रस्टी समाज सेवी उनके दादाजी बुलाकी दास पेड़ीवाल, दादीजी दुर्गा देवी, पिता रमेश पेड़ीवाल, माता कविता पेडीवाल तथा छोटे दादाजी ओम प्रकाश पेड़ीवाल की निरन्तर प्रेरणा, विद्यादेवी सरस्वती के आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल कर सकी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल का कम उपयोग करते हुए नियमित टाइम टेबल बनाकर ऑन लाइन अध्ययन से यह सफलता प्राप्त की है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *