सर्व कामगार सेवा संघ की मजदूरों के साथ मूलभूत सुविधाओं व मास्टर प्लान को लेकर बैठक हुई

सर्व कामगार सेवा संघ की मजदूरों के साथ मूलभूत सुविधाओं व मास्टर प्लान को लेकर बैठक हुई
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 दिसम्बर।बजरंग नगर व तुलसी विहार,महेश नगर विस्तार में मजदूरों के साथ मूलभूत सुविधाओं व मास्टर प्लान को लेकर व मुलभूत सुविधाओं व मास्टर को लेकर सर्व कामगार सेवा की बजरंग नगर में प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। कॉलोनी के वरिष्ठ निवासी त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बजरंग धोरे के समीप आवासीय कॉलोनियों को लेकर आवासीत लोगों ने संघ के सामने अपनी अपनी कॉलोनियों की समस्याओं की परिवेदनाएं रखी जिसमें सबसे ऊपर मास्टर प्लान 2043 को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने सम्बंधित गहन चर्चा हुई‌।संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने गौर फरमाते हुए अतिशीघ्र निंदान करवाने का आश्वासन देते हुए संगठित रहने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक त्रिलोक चंद ने बताया कि हम सभी यहां 15-20 वर्षों से रह रहे लेकिन यहां आज तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। बिजली विभाग द्वारा मंहगी रेट कनेक्शन दिये जा रहे है।वही पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से करवाने को मजबूर है। जिसके लिए आमजन को प्रति टैंकर 600-700₹ खर्च करने पड रहे है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संघ के प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने बताया कि यहां रहने वाले अधिकांश लोग मजदूर वर्ग से तथा अल्प वेतनभोगी है। जिनके लिए पेयजल की व्यवस्था रोजाना टैंकरो के माध्यम से करना भारी पड रहा है। अपने परिवार के लालन पालन का हिस्सा मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च होने से गरीब लोगों पर आर्थिक भार पड़ रहा है।
इस मौके पर देवकिशन साध, लक्ष्मण कुमावत, गोपीचंद, बृजलाल पुनिया,पंछीराम,दलीप,पारस, इमरान अली, बंशीराम,रावतराम, अमीलाल, शिवलाल,बद्री प्रसाद सहित सैकड़ों कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *