आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने किया शिलान्यास और उद्घाटन

case registered against govind megwal son
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 6 अक्टूबर।
राज्य के मुखिया अशोक गहलोत के राज में कहीं भी विकास की कमी नहीं रही। ये कहना है आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल का जिन्होंने गुरूवार को खाजूवाला विधानसभा के अन्तर्गत महाविद्यालय, सड़कों,चारदीवारी, भवन समेत करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन अवसर पर कहे। उन्होंने 15 करोड़ की लागत से बनने वाली रावला तिराहे से 365 हैड जाने वाली मुख्य रोड़ का शिलान्यास किया। वहीं खाजूवाला में राजकीय महाविद्यालय का कार्य 6 करोड़ की लागत से पूर्ण होने पर विधिवद् उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वहीं राज करेगा। पढ़ाई के बिना इन्सान अधुरा है। इसलिए अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दें जिससे वे उच्च पदों पर पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में विकास की कमी नहीं रखी। क्षेत्र में पेयजल तथा सड़कों पर सरकार ने बहुत बड़ा काम किया है। घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों टंकियों का काम चल रहा है। आने वाले दिनों में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर बैठे शुद्ध पेयजल नल के माध्यम से मिलेगा। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम सरकार द्वारा किया गया। खाजूवाला से 365 हैड, खाजूवाला से बल्लर, सत्तासर से बीकानेर समस्त सड़कों से क्षेत्रवासियों को सुगम यात्रा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय हॉस्पिटल हो या फिर कोई भी सामाजिक संस्था सभी के लिए मैंने बढ़-चढ़ कर काम किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ग्राम पंचायत 40 केवाईडी में दर्जनों कार्यों का एक साथ गुरूवार देर रात्रि तक उद्घाटन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुबह जयपुर से चलकर चुरू, पूगल और खाजूवाला में आज जो कार्यक्रम हुए हैं और दर्जनों उद्घाटन किये गये हैं, ये सब क्षेत्रवासियों की बदौलत हैं। विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में विकास की गंगा बही है। इतनी रात के बावजूद भी सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति ये दर्शाती है कि राजस्थान सरकार के काम-काज से आमजन सन्तुष्ट है। उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्रवासियों की समस्त मांगों को मान लिया गया है और आने वाले दिनों में ये हल भी हो जायेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *