राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी, पुलिस के जिम्मे पेपर सुरक्षा

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी, पुलिस के जिम्मे पेपर सुरक्षा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 अजमेर , 13 जनवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं करीब एक माह चलेंगी। संवेदनशील व अति संवेदनशील केन्द्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाकर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सचिवालय में सोमवार को उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा आयोजन को लेकर कई निर्णय लिए गए। आगामी रीट परीक्षा की तैयारियों की भी बैठक में समीक्षा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होंगे
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 6187 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम होंगे। कई केन्द्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों से संवेदनशील केन्द्रों की सूची मांगी गई है। जिसके आधार पर सुरक्षाकर्मियों व होमगार्ड की व्यवस्था होगी। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। 27 फरवरी को रीट के कारण इनके शेड्यूल में बदलाव किया। रीट में करीब 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल होंगे और इनके लिए सिटिंग अरेंजमेंट, स्टाफ की नियुक्ति सहित अन्य कार्य किए जाने हैं। ऐसे में बोर्ड की पूर्व निर्धारित परीक्षा इसके साथ कराया जाना संभव नहीं होता। इस कारण से इनकी डेट में बदलाव किया गया।

pop ronak
BC opening

सेंटर पर करें समुचित इंतजाम
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बैठक में अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर गलत विषय के पेपर वितरण जैसी त्रुटियों से बचें तथा विद्यार्थियों को समय पर केंद्र में प्रवेश के लिए पूर्व में ही निर्देशित करें। प्रश्न पत्रों के सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग करेगा। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, टॉयलेट व बिजली की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अन्नपूर्णा रसोई में पर्याप्त भोजन व्यवस्था करें
शिक्षा मंत्री ने आगामी रीट परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा केन्द्र के आसपास के अन्नपूर्णा रसोई केन्द्रों में खाने की व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। बैठने की उचित व्यवस्था के साथ खाने की सामग्री में गुणवत्ता व मात्रा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, संयुक्त शासन सचिव (गृह) पूजा कुमारी पार्थ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *