शनिवार को आएंगे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 जनवरी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को बीकानेर आएंगे। मेघवाल प्रातः 7.20 बजे रेल मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वे स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे वहीं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात शनिवार रात 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार भी मौजूद रहेंगे। अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर में भाजपा नेता मोहन सुराणा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रवींद्र रंगमंच पर होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टे मय प्रॉपर्टी पार्सल वितरण करेंगे तथा लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। स्वामित्व योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को इससे जुड़ी तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा इस दौरान स्वामित्व एवं अन्य योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
=========

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *