बस-कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत

बस-कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गाड़ी में बुरी तरह फंसे, पानी मांगते रहे, लोग लेकर पहुंचे, तब तक जान निकली

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 24 जनवरी। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवारों को बाहर निकालने के गाड़ी को काटा गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित कीतासर गांव में शुक्रवार सुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हादसे के बाद कार सवार पानी मांग रहे थे। लोग पानी की बोतल लेकर गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार- बस जयपुर जा रही थी। कार बीकानेर की ओर आ रही थी। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

pop ronak

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार लोग गाड़ी में फंस गए। कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि जब तक आगे की सीट पर बैठी महिला राजीयासर निवासी बाला कंवर पत्नी गिरधारी सिंह और ड्राइवर पडिहारा निवासी आरिफ की मौत हो चुकी थी। वहीं युवती बुली कंवर पुत्री गिरधारी सिंह गंभीर घायल हो गई। उसे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *