राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दिया निमंत्रण

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दिया निमंत्रण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 23 अक्टूबर से मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा

बीकानेर, 13 अक्टूबर । सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मथुरा में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने जानकारी दी कि परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होगा।

pop ronak

प्रमुख नेताओं को दिया निमंत्रण
आयोजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी और आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी को आधिकारिक निमंत्रण पत्रिका भेंट की तथा उन्हें राधे नाम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक, कुणाल, गौरव, दीपिका राठौड़, मोहित पाराशर, रवि शर्मा, नारायण गहलोत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व, महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी के जयपुर स्थित निवास ‘कन्हैया कुंज’ पर पहुंचकर नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का महत्व बताया और बालिका वैरुणिका जोशी से आशीर्वाद लिया। साथ ही, श्री सरजूदास जी महाराज ने भाजपा नेता अविनाश जोशी का अभिनंदन किया, जहाँ दिव्यांश जोशी व रेखा जोशी ने महाराज का संत पूजन कर शुभाशीष प्राप्त किया।

विराट संत सम्मेलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा
कथा वाचन: श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के प्रख्यात कथाकार डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

भजन संध्या: 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी श्री हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

संत सम्मेलन: श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में देश भर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी संत, जगद्गुरु और धर्माचार्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ज्ञात हो कि श्री सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य हैं और वर्तमान में मथुरा बाटी श्री बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व संभाल रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु रामझरोखा कैलाशधाम के कार्यालय से अथवा संपर्क सूत्र 7568906878 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

खाओसा