बोर्ड एग्जाम से पहले ज्वाइनिंग, सीनियर सैकंडरी स्कूल को मिलेंगे लेक्चरर

सीनियर सैकंडरी स्कूल को मिलेंगे लेक्चरर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar
  • प्रमोशन के बाद अब पोस्टिंग के लिए संशोधित शेड्यूल जारी

बीकानेर , 29 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने लेक्चरर के विभिन्न विषय की डीपीसी वर्ष 2021-22 और 22-23 में चयनित कार्मिकों की काउंसलिंग के संबंध में शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया- 28 जनवरी को काउंसलिंग के लिए अस्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी श्रृंखला में 28 से 30 दिसंबर तक अस्थाई वरीयता सूची के संबंध में प्राथमिकता श्रेणी के साक्ष्य एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। यह आपत्तियां चयनित कार्मिक को संबंधित विषय के अनुसार निर्धारित ई-मेल आईडी पर भिजवानी होंगी। अन्य ई-मेल आईडी पर प्रेषित प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा। 31 जनवरी को प्राथमिकता श्रेणी के साक्ष्य एवं आपत्तियों का निर्धारण और अंतिम रूप से वरीयता सूची का प्रकाशन तथा रिक्तियों का प्रकाशन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके बाद 6 से 11 फरवरी तक वरीयता सूची में उल्लेखित कार्मिकों की ओर से विद्यालय का चयन एवं ऑप्शन लॉक किया जाएगा। वहीं 12 फरवरी को आशार्थियों द्वारा लिए गए विकल्पों के आधार पर एनआईसी और शाला दर्पण द्वारा रिजल्ट/ रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध करवाई जाएगी तथा 12 फरवरी को ही पोस्टिंग के आदेश अनुभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। लेक्चरर की पोस्टिंग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षा से पहले जारी किए जा रहे हैं, हालांकि इस साल स्टूडेंट्स को नए लेक्चरर से पढ़ने का अवसर नहीं मिलेगा।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *