कलेक्ट्रेट के 66 कार्मिक पदोन्नत, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

कल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा’ का आगाज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 जनवरी। कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक, वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 66 कार्मिकों की पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंसा पर यह आदेश जारी किए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आदेश अनुसार संस्थापक अधिकारी के दो, प्रशासनिक अधिकारी के 6, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 10, सहायक प्रशासन अधिकारी और वरिष्ठ सहायक के 23-23 तथा जमादार और वाहन चालक के एक-एक पद पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। सभी पदोन्नत कार्मिकों को आगामी आदेश तक अपने पद पर यथावत कार्य करने तथा पदोन्नति उपरांत कार्य ग्रहण करने की सूचना आगामी 7 दिनों में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पदोन्नति आदेश जारी होने पर कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़, मनीष शर्मा, हनुमान आचार्य, लीलाधर बोहरा, सुनील बिश्नोई, निजी सहायक शिवकुमार व्यास सहित अन्य कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *